छत्तीसगढ़ के प्रथम छत्तीसगढ़ी "फिल्म कही देबे सन्देश"

साथियों इस पोस्ट में हम हमारे छत्तीसगढ़ की पहली फिल्म " कही देबे सन्देश " जिसे मानुनायक जी ने बनाया था। मानुनायक को छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत के पितामह कहा जाता है। ये वो दौर था। जिस समय हमारे देश में जातिवादी परंपरा अपने चरम सिमा पर थी।  मनु नायक जी ने छत्तीसगढ़ी में फिल्म बनाने की सोची और वो फिल्म भी ऐसा जिसमे समाज को सन्देश दे।
इस पोस्ट में हम जानेगे -
➤ छत्तीसगढ़ी फिल्म कही देबे सन्देश कब बना । 
➤ कही देबे सन्देश के निर्माता निर्देशक कौन है कहा से है ?
➤ छत्तीसगढ़ी फिल्म कही देबे सन्देश के गीत कौन कौन से है ?
➤फिल्म में अभिनय किसने किया है ?
ये भी पढ़े - छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह
➤ छत्तीसगढ़ी फिल्म "कही देबे सन्देश" कब बना । 


छत्तीसगढ़ी पहली मूवीज यहाँ देखें -


छत्तीसगढ़ की पहली फिल्म "कही देबे संदेस"  जो की छत्तीसगढ़ी बोली की पहली फिल्म है जिसका निर्माण 1965 में हुआ इसे अनमोल चित्रमन्दिर प्रोडक्शन के बैनर तले  निर्माण किया गया ये फिल्म कुल 27 दिनों में बनकर तैयार हुई थी।

छत्तीसगढ़ी फिल्म "कही देबे संदेस" में मुख्य भूमिका कान मोहन और सुरेखा ने निभाया था। यह फिल्म सामाजिक जागरूकता एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों पर प्रहार करने वाला था। 1960 -70 के दसक में समाज में व्यापत जाती प्रथा छुवा छूत ,अशिक्षा के ऊपर चोट करने वाला फिल्म है।

   यह फिल्म अन्तर्जाती विवाह पर आधारित फिल्म था जिसमे उच्च वर्ग की लड़की और निम्न वर्ग के लड़के के बिच की कहानी है।इस फिल्म का थिएटर में लगाने पर पुरजोर विरोध हुआ था। परन्तु उस समय में इंदिरा गाँधी सूचना प्रसारण मंत्री हुआ कराती थी उन्होंने भी ये फिल्म देखी और फिर कुछ हद तक विरोध शांत हुआ।
 ➤ "कही देबे सन्देश" के निर्माता निर्देशक कौन है कहा से है ?
इस फिल्म के लेखक निर्माता निर्देशक मानुनायक जी है। जिनका जन्म रायपुर जिला के कुर्रा गावं में हुआ था इनके पिता रामकिशन नायक जी थे। इनका जन्म 11 जुलाई 1937 को हुआ था।  इसने मेट्रिक तक की पढाई की फिर  1956 -57 में ये मुंबई चले गए। वहा जाकर भी अपनी भाषा और संस्कृति को नहीं भूले।

                1970 के दसक में अलग अलग भाषाओं  में फिल्म निर्माण प्रारंम्भ हो गया था। जिससे प्रेरित होकर मानुनायक जी को भी अपने मातृभाषा में फिल्म बनाने की जिज्ञासा हुई और फिर वो फिल्म बनाने के लिए आगे बढे।  उस समय फिल्म बनाना इतना आसान नहीं होता था।फिर भी इन्होने ये काम किया इसलिए इन्हे छत्तीसगढ़ी फिल्म के जनक भी कहा जाता है।

छत्तीसगढ़ की प्रथम विधानसभा अध्यक्ष कौन थे ? जाने उनकी जीवन से जुड़ीं महत्वपूर्ण बातें

➤ छत्तीसगढ़ी फिल्म कही देबे सन्देश के गीत कौन कौन से है ?
कही देबे संदेस फिल्म में मुख्य गीत निम्न है-
  1. झमकत नदिया बहनी लागे ,परबत मोर मितान हावय रे भाई।  मै लइका अवं   .....
  2. तोर  झनर झनर। .जियरा  ला ले  जाथे संगी  ...
  3. तरी हरी ना मोर नाना सुवना हो। .. तरी हरी ना ना। ..
  4. होरे होरे होरे हो। .....

➤फिल्म में अभिनय किसने किया है ?
छत्तीसगढ़ी फिल्म में मुख्य कलाकार  कान मोहन और सुरेखा ने निभाया था। 
इस फिल्म के गानों गाने के लिए रफ़ी साहब ,महेंद्र कपूर ,और मन्ना डे सुमन कल्याण,मुबारक बेगम ,नीतू पुरसोत्तम ने दिया था। और इस फिल्म  संगीतबद्ध किया था मलय चक्रवर्ती ने।  

निष्कर्ष - छत्तीसगढ़ की पहली फिल्म कही देबे सन्देश के निर्माता निर्देशक मानुनायक जी  है। यह फिल्म जब बानी तो छत्तीसगढ़ क्षेत्र में छुवा छूत अपनी चरम सीमा पर थी। यह फिल्म सामाजिक चेतना से ओत -प्रोत है। ये फिल्म जाती वाद पर चोट करती है। अन्तर्जाती विवाह पर जोर देता है। 

छत्तीसगढ़ की और सामान्यज्ञान यहाँ देखें -

Post a Comment

Previous Post Next Post