छत्तीसगढ़ की नदियाँ और अपवाह तंत्र /chhattisgarh ki pramukh nadi - CGGK

छत्तीसगढ़ की प्रमुख नदियाँऔर अपवाह  तंत्र /cg ki pramukh nadiya aur apavah tantr 

    छत्तीसगढ़  प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण राज्य है ,नदिया पेय जल एवं सिचाई का प्रमुख श्रोत है। 
छत्तीसगढ़ में मुख्य 4 अपवाह तंत्र है. .
         

 1. महानदी अपवाह तंत्र  (58%)

2. गोदावरी अपवाह तंत्र  (28%)

3. गंगा अपवाह तंत्र (12-13%)

4. नर्मदा अपवाह तंत्र (0.55%)

5. ब्रम्हाणी अपवाह तंत्र (1.03)

*सबसे बाड़ा अपवाह तंत्र   महानदी अपवाह तंत्र  है 
* सबसे छोटा अपवाह तंत्र नर्मदा अपवाह तंत्र है। 

1. महानदी  अपवाह तंत्र :-

ये अपवाह तंत्र की प्रमुख नदी महानदी है इनकी सहायक नदिया मिल कर ये अपवाह तंत्र का निर्माण करते है। 
यह प्रदेश का सबसे बड़ा अपवाह तंत्र है यहाँ 58. 48 % भाग के क्षेत्र पर जल संग्रहण करता है। छत्तीसगढ़ का तीन चौथाई भाग इस अपवाह तंत्र के अंतर्गत आता है। 

अपवाह क्षेत्र :-कवर्धा ,धमतरी , महासमुंद, राजनांदगाव ,दुर्ग बालोद, बेमेतरा ,रयपुर, गरियाबंद , बिलासपुर,जांजगीर ,रायगढ़ , जशपुर जिलों में है। 

* इसकी ढाल पूर्व की वोर है। 
* कुल जलीय क्षेत्र लगभग 75858 वर्ग किमी घेरता है। 

1 महानदी :- 

अन्य नाम उपनाम :-  
 1. छत्तीसगढ़ की जीवनरेखा 
 2.छत्तीसगढ़  की गंगा 
नामकरण :- 
                  प्राचीनकाल   - कनकनन्दनी
                  सतयुग    --  नीलोत्पला 
                  द्वापर--- चित्रोत्पला 
                  महाभारत काल - महानंदा 
उद्गम :-
           सिहावा पर्वत  - धमतरी
          *श्रृंगी ऋषि के आश्रम  
  • कुल लम्बाई -851 किलोमीटर 
  • छत्तीसगढ़ में इसकी लम्बाई 286   किमी 
  • महानदी का अंत - कटक (उड़ीसा ) बंगाल की खाड़ी  में 
  • तट पर बसे नगर -राजिम , सिरपुर ,  ,चंद्रपुर  
  • छत्तीसगढ़ का प्रयाग  राजिम को कहा जाता है।
संगमस्थल :- 
राजिम - महानदी +पैरी +सोढ़ुर 
शिवरीनारायण :- महानदी +शिवनाथ +जोंक 

चंद्रपुर :-महानदी +माड़ +लात 
सहायक नदिया :-
उत्तर से :- शिवनाथ , हसदेव , माड़ ,केलो , ईब 

दक्षिण से :-  पैरी , सोढ़ुर , जोंक ,लात ,  सूखा 

  सिमा निर्धारण:-
 
 महानदी छत्तीसगढ़ के 7 जिलों के सिमा का निर्धारण करता है। 
 धमतरी - गरियाबंद 
रायपुर -गरियाबंद 
रायपुर - महासमुंद 
जांजगीर चंपा -बलौदा बाजार 
जांजगीर चंपा - रायगढ़ 
* इस नदी पर विश्व की सबसे लम्बी बाँध निर्मित है। 
* हीराकुंड बांध   लम्बाई  4. 8 किमी  है 
* छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी बहुदेशीय  परियोजना रविशंकर जलाशय महानदी पर स्थित है। 

महानदी की उत्तरीय सहायक नदियां :-

1 शिवनाथ नदी :-

  • शिवनाथ  उद्गम राजनादगाव जिला के अम्बागढ़ तहसील के पानाबरस पहाड़ी से हुआ है। 
  • इसका प्राचीन नाम सुनी , शिवा  है। 
  • इसकी कुल लम्बाई 290 किमी है। 
  • छत्तीसगढ़ में बहाने वाली सबसे बड़ी नदिया है। 
  • प्रवाह क्षेत्र जिला - राजनादगांव , बालोद ,दुर्ग ,बेमेतरा ,बलौदा बाजार ,मुंगेली , बिलासपुर  है। 
  • ये महानदी की सबसे बड़ी सहायक नदिया है। 
  • इसका महानदी में विलय शिवरीनारायण के समीप हुआ है। 
  • तट पर बेस शहर दुर्ग  है 
  • अन्य - मदकूद्वीप धमधा , नांदघाट 
शिवनाथ की सहायक नदी :-
उत्तर की सहायक नदियाँ :- मनियारी , अरपा , लीलागर ,जमुनिया ,आमनेर , हांफ ,खोरसी
दक्षिण की सहायक नदिया :- खरखरा खारुन तांदुला
      
 2 हसदेव नदी :- (हसदो नदी )

उद्गम :- देवगढ़ की कैमूर पहाड़ी से जिला कोरिया  सोनहत तहसील से हुई है 
प्राचीन नाम :- हस्तुसोमा 
लम्बाई :- इसकी लम्बाई 176 किमी है 
प्रवाह :- कोरिया, कोरबा जांजगीर चंपा  जिला में है। 
तटीय नगर :- कोरबा , पीथमपुर , चंपा 
संगम :- शिवरीनारायण के आगे महानदी में विलय हो जाती है।  
सहायक नदी :-अहिरान , जटाशंकर , चोरनाई ,तान

विशेष :-
  • प्रदेश का सबसे ऊँचा बांध कटघोरा के निकट मिनीमाता बांगो बांध के नाम से है। 
  • अमृतधारा जल प्रपात इस नदी में है।  
  • बहु-उद्देशीय परियोजना का निर्माण माचाडोली में जल विधुत सयंत्र स्थापित है। 
  • कोरबा स्थित विधुत सयंत्रों को जल आपूर्ति बांगो बांध से होता है। 
3 माड़ नदी :- 
उदगम :-मैनपाठ सरगुजा 
प्रवाह :- सरगुजा , जशपुर , रायगढ़ , जांजगीर \चंपा 
लम्बाई :-155  किमी 
सहायक नदी :-कुरकुट , कोइराज 
संगम :- चंद्रपुर में महानदी 

केलो नदी :-
उद्गम :- लुड़ेग की पहाड़ी ,लैलूंगा  जशपुर से 
प्रवाह :-जशपुर ,रायगढ़  उड़ीसा राज्य में 
कुल लंबाई :-112किमी 
तटीय शहर:-रायगढ़
संगम:-उड़ीसा में महानदी में
सहायक नदी :-कोलेडेगा राजरसा 

5 ईब नदी :-
उद्गम-पंडरापाट बगीचा तहसील  जशपुर से
प्रवाह -जशपुर,उड़ीसा राज्य में 
लंबाई-छत्तीसगढ़ में 87 किमी है  कुल लंबाई 202 किमी है 
विशेष - इस नदी के रेत में सोने के कण पाए जाते  है

महानदी की दक्षिण की सहायक नदियां :-

1 पैरी :-

उद्गम - भतृगढ़ पहाड़ी बिन्द्रानवागढ़ तहसील जिला        गरियाबंद से हुआ है ।
प्राचीन नाम - पलासनी है ।
संगम - राजिम में महानदी में 
कुल लंबाई - 90 किमी 
परियोजना - सिकासार परियोजना गरियाबंद जिला में स्थित है ।

जोंक नदी -

उद्गम- पिथौरा तहसील महासमुंद
प्रवाह- बलौदा बाजार ,महासमुंद
कुल लंबाई-90 किमी
संगम - शिवरीनारायण में  महानदी से

3 दूध नदी :-

उद्गम- मलाजकुण्डम पहाड़ी कांकेर
प्रवाह - कांकेर जिले में
मलजकुण्डम जलप्रपात बनाता है जो कांकेर जिला में है

प्रश्न उत्तर -
1 .छत्तीसगढ़ में बहने  वाली सबसे लम्बी नदी कौनसी है ?
उत्तर - शिवनाथ 
विवरण -छत्तीसगढ़ की जीवन रेखा महानदी को कहा जाता है परन्तु छत्तीसगढ़ में 286 किमी तक बहती है परन्तु शिवनाथ नदी 290 किमी बहती है। 
2.हसदेव नदी का उद्गम किस जिले से हुआ है ?
उत्तर - कोरिया 
3.पैरी  नदी  का प्राचीन नाम क्या था ?
उत्तर - पलासनी 
4 महानदी छत्तीसगढ़ के कितने जिलों का सीमा निर्धारण करता है ?
उत्तर - 7 जिलों का 

Post a Comment

Previous Post Next Post