history of jashpur district in hindi - छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला का इतिहास - CGGK




नमस्कार साथियों स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग www.cggk.in में ,।

 साथियों पिछले पोस्ट में हमने रायगढ़ जिले के इतिहास के बारे में जानकारी दी थी ।आज हम आपको जशपुर जिले की जानकारी देने जा रहे है आशा है आपको अच्छा लगेगा ।पूरी जानकारी के लिए आप इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

विषय सूची -

1 जशपुर जिले की महत्वपूर्ण जानकारी 
2 जशपुर जिले का इतिहास 
3 जशपुर जिले के पर्यटन स्थल 
4 जशपुर जिले का विकासखंड 

1 जशपुर जिले की महत्वपूर्ण जानकारी -

छत्तीसगढ़ के उत्तर पूर्व  सबसे कोने में बसा हुआ एक जिला है।  जिसका मुख्यालय जशपुर नगर है।  जो पहले अपने आप  में एक राज्य था। और यहाँ 18 वीं शताब्दी पर डोम राजाओं ने शासन किया।

जशपुर राज्य का वास्तविक संस्थापक राजा सुजान राय है। इसने डोम वंशी अंतिम शासक रायबान को हराया और मार दिया।  सुजान राय एक सूर्यवंशी राजा का ज्येष्ठ पुत्र था। जिसके पिता की मृत्यु के पश्च्चात उसके छोटे भाई को राजा बनाया गया।

 सुजान राय पहले बांसवाड़ा राज्य के निवासी थे उन्होंने जशपुर आकर  देखा की यहाँ की प्रजा अपने राजा से संतुष्ट नहीं थे फिर सुजान राय ने विद्रोह का नेतृत्व किया और राजा को हराकर वह राजा बन गया।

 जिले का क्षेत्रफल -  

जशपुर जिले का कुल क्षेत्रफल =6205 वर्ग किमी जिसकी उत्तर से दक्षिण की लम्बाई -150 किमी  और पूर्व से पश्चिम की दुरी 85 किमी है। 22.17 डिग्री से 23.15 डिग्री उत्तरीय और 83.30 डिग्री से 84.25 डिग्री पूर्वी रेखांश में स्थित है। इस जिले की सबसे गर्म स्थान कुनकुरी और सबसे ठंडा पंडरापाठ पठार में होता है।

समुद्रतल से इसकी औसत ऊंचाई 2500 से 3500 मीटर है।

2 जशपुर जिले का इतिहास -


इसे भी जरूर पढ़ें - छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला का इतिहास एवं महत्वपूर्ण जानकारी

 जशपुर पहले अपने आप में एक रियासत था जहां पहले डोम शासकों ने राज्य किया ,सुजान राय जशपुर क्षेत्र के संस्थापक माने जाते है।

सुजान राय  सूर्यवंशी राजा राजा के पुत्र थे अचानक उनके पिता की मृत्यु के पश्चात् उसके गैरहाजरी में उसके छोट भाई को राजा बनाया गया।  उसने उसे स्वीकार कर लिया ,और जंगल की और चले गए। जहाँ पर  उन्होंने देखा की  वहां के निवासी अपने राजा जो की डोम राजा  राजा रायबाहर से असंतुष्ट थे ,और विद्रोह के कगार में थे।

सूजन राय ने उनका नेतृत्व किया और राजा राजा रायबाहर को युद्ध में हराकर मर दिया।  और राजा बन गए। औरउनके द्वारा एक नया राज्य  जशपुर का निर्माण किया।

जशपुर राज्य नागपुर के भोसला शासन को सर्वोपरि माना और मुधीजी भोसला के शासन काल 1818 में इसे सरगुजा राज्य के तहत लाया गया। और 1950 तक जशपुर को एक रियासत के रूप में छोटानागपुर राज्य में शामिल किया गया था। और बंगाल शासक द्वारा शासन किया गया।

1956 में मध्यप्रदेश एक राज्य के रूप भारत का राज्य बना तब जशपुर को मध्यप्रदेश के अंतर्गत लाया गया। जशपुर पहले 25 मई 1998 तक रायगढ़ जिले का हिस्सा बना रहा।  मध्यप्रदेश जिला पुनर्गठन  आयोग 1982 में किया गया जिसके अध्यक्ष न्यायमूर्ति  दुबे जी थे। उस समय  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह   जिसने अपना   रिपोर्ट 1989 में मध्यप्रदेश सरकार को सौंपा।

1992 में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुंदरलाल पटवा थे। जिसने 16 जिलों की गठन करने का निर्णय लिया। जिसमे जशपुर एक था।   कुछ न्यायिक कारणों से इसे सम्पादित नहीं किया जा सका। फिर 1998 में मध्यप्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह ने 22 मई 1998 को 16 जिला निर्माण की औपचारिक घोषणा की और 25 मई 1998 को जशपुर जिला का निर्माण हुआ।

इसे भी पढ़ें - 👉 छत्तीसगढ़ की नवीनतम जिला के बारे में जाने एक क्लिक में 

हमारेwhats app  ग्रुप से जुड़ें 


3 जशपुर जिले के पर्यटन स्थल -
   
जशपुर जिला  प्राकृत, धार्मिक और ऐतिहासिक  स्थल पर्यटन पर्यटन के लिए स्थित है। ये जिले चारो और से जंगल ,पहाड़ पर्वतो सेघिरा हुआ है।  यदि यहाँ जाते है तो निम्न स्थानों पर पर्यटन का मजा ले सकते है।


  1.  बादलखोर अभ्यारण्य 
  2. कैलाश गुफा 
  3. राजपुरी झरना 
  4. खुरियारानी गुफा 
  5. दानपुरी झरना 
  6. रानी दा झरना 
  7. राजपुरी झरना 
  8. अघोर आश्रम 
  9. कैथोलिक चर्च कुनकुरी  

4 जशपुर जिले का विकासखंड -

 जशपुर में कुल विकासखंड की संख्या 8 है।  बगीचा ,कांसाबेल ,जशपुर ,मनोरा ,कुनकुरी ,दुलदुला फरसाबहार ,पत्थलगांव है ,इन 8 ब्लॉक में कुल 427 पंचायत और कुल 766 कुल राजस्व ग्राम है।

सीमाएं - 

जशपुर जिला की सीमाएं दो राज्यों से लगी हुई है। और छत्तीसगढ़ राज्य के दो जिलों से लगी हुई है। 

राज्य - झारखण्ड ,ओडिशा 
जिला - सरगुजा ,रायगढ़ 

रिलेटेड पोस्ट जरूर पढ़ें - 



Post a Comment

Previous Post Next Post