छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला का इतिहास एवं महत्वपूर्ण जानकारी

नमस्कार  हमने इससे पहले पोस्ट  आपको छत्तीसगढ़  के जांजगीर -चांपा जिला की जानकारी उपलब्ध कराई थी।
 आज हम इस पोस्ट के माध्यम से छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के बारे में कुछ रोचक और इतिहास कि जानकारी  देने जा रहे है इसके लिए आप इस पोस्ट को  अंत जरूर पढ़ें।  

विषय सूचि - 

1 रायगढ़ जिले का इतिहास 

2 रायगढ़ जिला की महत्वपूर्ण जानकारी 

3 रायगढ़ जिला की सीमाएं 

4 रायगढ़ जिला का पर्यटन स्थल 

5 रायगढ़ जिला का विकासखंड -



1 रायगढ़ जिले का इतिहास -

छत्तीसगढ़ प्रदेश की एक सांस्कृतिक विरासत को समेटे हुए ,रायगढ़ जिला के इतिहास की गौरव गाथा उसकी सांस्कृतिक विरासत में सजोये हुए है।  इस कारण रायगढ़ को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक नगरी भी कहा जाता है। 

इसके नामकरण के लिए माना  जाता है ,की महाराजा मदन सिंह चाँद ने महानदी के किनारे एक छोटा सा गढ़ का निर्माण कराया था इस लिए इसे रायगढ़ के नाम से जाना जाता है।

रायगढ़ जिला का इतिहास रायगढ़ पहले अपने आप में एक राज्य हुआ करता था ,जहाँ आजादी से पहले रायगढ़ में राजाओं का राज चलता था यहाँ अंग्रेजों का प्रत्यक्ष राज नहीं चलता था। और जब देश आजाद हुआ तो भारतीय संघ में शामिल होने वाला पहला  राज्य बना जो मध्यप्रदेश राज्य में रायगढ़ जिला के रूप में शामिल हुआ था। 

रायगढ़ राज्य के संस्थापक महाराज मदन सिंह को माना जाता है। जो महाराष्ट्र से आये थे। रायगढ़ पहले सम्बलपुर राज्य का एक भाग था। और मदन सिंह राजा के सामंत थे जिसने बाद में अपना स्वतन्त्र राज्य के रूप में रायगढ़ को चुना।  

मदन सिंह के उत्तराधिकारी तखत सिंह ,बेत सिंह ,दिलीप सिंह ,जुझार सिंह ,देवनाथ सिंह ,घनश्याम सिंह ,भूपदेव सिंह , और चक्रधर सिंह राजा बने। चक्रधर सिंह स्वतन्त्र राज्य रायगढ़ के अंतिम राजा थे।  जिनके नाम पर प्रतिवर्ष चक्रधर समारोह का आयोजन किया जाता है। 

हमारेwhats app  ग्रुप से जुड़ें 

2 रायगढ़ जिला की महत्वपूर्ण जानकारी -

रायगढ़ जिला का कुल क्षेत्रफल 7086 वर्ग कि.मी है इसकी जनसँख्या जनगणना 2011 के अनुसार 14,93,984 है। जनसँख्या घनत्व (प्रतिवर्ग कि.मी में लोगों का निवास) -211/वर्ग कि.मी है।  जिले का उत्तरी भाग वनाछादित है परन्तु दक्षिणी भाग मैदानी क्षेत्र के रूप में है। 

रायगढ़ जिले में कुल ग्रामपंचायतों की संख्या -761 और कुल गावों की संख्या -1485 है। 

इस जिले में बिरहोर जनजाति पाया जाता है। विशिष्ट जनजाति है। जो धरमजयगढ़ में निवास करते है।  इसके आलावा  गोंड ,कंवर ,उराव। जनजाति निवास करते है। 

ऐतिहासिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है ,सिंघनपुरी ओगना ,करमागढ़ ,की पहाड़ी और रायगढ़ के समीप कबरा की पहाड़ी  में प्रागैतिहासिक युग के मनुष्यों द्वारा बनायीं गयी शैल चित्र  प्राप्त हुए है। 

रायगढ़ जिले के मध्य भाग से महानदी पश्चिम से पूर्व की और बहती है। हीराकुंड डेम में रायगढ़ जिले के 2 गाँव डूबा है जिसका नाम भरतपुर ,और रेबो है ,जो बरमकेला तहसील के अंतर्गत आते थे। 

3 रायगढ़ जिला की सीमाएं 

रायगढ़ जिला एक अतर्राज्यीय सिमा को छूने वाला जिला है। इस जिला के दक्षिण से पूर्व तक उड़ीसा राज्य की सीमा है। वही अपने छत्तीसगढ़ की 5 जिलों की सीमाओं को भी स्पर्श कराती है। 

उत्तर - जशपुर जिला 
दक्षिण - महासमुंद 
उत्तर पश्चिम - अंबिकापुर 
मध्य पश्चिम - कोरबा 
पश्चिम - जांजगीर -चांपा 


4 रायगढ़ जिला का पर्यटन स्थल -

साथियों यदि आप घूमने का शौकीन है तो भी रायगढ़ जिला  विभिन्न पर्यटन स्थल है। 

रामझरना -

 रामझरना एक प्राकृतिक झरना है। इसकी दुरी जिला मुख्यालय से 18 कि.मी  है। इसका धार्मिक महत्त्व के रूप में भी माना जाता है कहा जाता है भगवन राम अपनी वनवासकाल के  समय यहाँ का जल ग्रहण किये थे। इस लिए इसका नाम रामझरना पढ़ा।  इस झरने की प्राकृतिक सुंदरता बहुत ही मनोरम है। 


गोमर्डा अभ्यारण्य - 

रायगढ़ जिला में स्थित एक मात्र अभ्यारण्य है। जंहा  विभिन्न जंगली जानवर भालू ,वनभैसा इत्यादि पाए जाते है। इसकी दुरी जिला मुख्यालय से 60 किमी है।  यह अभ्यारण्य 278 वर्ग किमी में फैला हुआ है।  ये अभ्यारण्य सारंगढ़ तहसील में स्थित है।  

मंदिर - 

गौरीशंकर मंदिर ,श्याम मंदिर ,पहाड़ मंदिर जो जिला मुख्यालय से 20 किमी की दुरी में स्थित है।  वही जांजगीर चांपा जिला के चंद्रहासिनी मंदिर की दुरी जिला मुख्यालय से 30 किमी की दुरी में स्थित है।   

चक्रधर समारोह - 

ये समारोह महाराजा चक्रधर सिंह की स्मृति में रखा जाता है।  हमारे देश में गणेश उत्सव बड़े उत्साह से मनाया जाता है गणेश उतसव से ही चक्रधर समारोह प्रारम्भ होता है और दस दिन तक चलता है। इस समारोह का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है।  

इस समारोह में  देश विदेश से ख्याति प्राप्त साहित्यकार ,संगीतकार ,और खिलाडी  सिरकत करते है।  

रायगढ़ अपनी शास्त्रीय संगीत कत्थक नृत्य विधा (रायगढ़ घराना ) के लिए प्रशिद्ध है।   

5 रायगढ़ जिला का विकासखंड -

रायगढ़ जिला में कुल 9 विकासखंड और 9 तहसील है।  

विकासखंड -  रायगढ़ ,रायगढ़ (पुसौर ),सारंगढ़ ,सारंगढ़ (बरमकेला ), घरघोड़ा ,धरमजयगढ़ ,खरसिया ,लैलूंगा 

तहसील -  रायगढ़ ,पुसौर ,सारंगढ़ , बरमकेला , घरघोड़ा ,धरमजयगढ़ ,खरसिया ,लैलूंगा 

 छत्तीसगढ़ से रिलेटेड पोस्ट जरूर पढ़ें - 


Post a Comment

Previous Post Next Post