CGPSC एडमिटCARD-2021 छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग CGPSC परीक्षा - 2021 ,CGPSC सिलेबस एवं एग्जाम पैटर्न


छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा CGPSC PRE परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। प्रतियोगी अपना एडमिट कार्ड CGPSC के ऑफिसियल वेबसाइट में जाकर कर सकते है। 


 साथियों छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा-2021  की नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया जिसमे  आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। PSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कुल 143 पदों की भर्ती के लिए आवेदन मगाये गए है।  

छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा 2021  के लिए PSC ने दिनांक 26 /11 /2020 को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 14 /12/2020 को मध्यान 12 बजे  से प्रारम्भ हो जायेगा  अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन 14/12/2020 से आवेदन कर  सकते है।  आवेदन करने की अंतिम तिथि 12/01/2021 है।  

 CGPSC  के लिए  आवश्यक अहर्ताएं 

१ अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए, परन्तु छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गयी है। और अनुसूचित जाती, जनजाति ,अन्य पिछड़ा वर्ग ,महिला ,एवं निःशक्त जनों के  लिए अधिकतम आयु सिमा में छूट  40 वर्ष होनी चाहिए। 

2 न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता - मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की या उसके समकक्ष उपाधि उत्रीर्ण कर लिया हो। 

3 उप पुलिस अधीक्षक के पद केलिए अभ्यर्थी की आयु सिमा 21 वर्ष से अधिकतम 28  वर्ष हों। इसमें SC ,ST ,एवं OBC के भ्यर्थियों को अधिकतम 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाती है।  इसके लिए ऊचाई 168 CM पुरुष एवं महिलाओं के लिए 155 CM  होना अनिवार्य है।  


पद डिटेल -

राज्य सिविल सेवा - 30 
राज्य पुलिस सेवा -06 
फ़ूड अफसर /असिस्टेंट डिरेक्टर -1 
छत्तीसगढ़ फाइनेंस सर्विस -15
राज्य टेक्स असिस्टेंट कमिश्नर -5 
जिला एक्साइज ऑफिसर - 4 
असिस्टेंट डिरेक्टर - 3 
असिस्टेंट रजिस्टार -2 
चीफ म्युनिसिपल ऑफिसर - 6 
चाइल्ड डेवलोपमेन्ट प्रोजेक्ट ऑफिसर - 4 
छत्तीसगढ़ सर्बोडिनेट ऑफिसर -15 
नायब तहसीलदार -20 
एक्साइज सुब इंस्पेक्टर -17 
डिप्टी रजिस्ट्रार -1 
असिस्टेंट इंस्पेक्टर -10 
असिस्टेंट जेल ऑफिसर -14    

CGPSC  के लिए महत्वपूर्ण तिथियां -

आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि - 14/12/2020 दोपहर 12 बजे से 
आवेदन करने की अंतिम तिथि - 12 /01/ 2021 रात्रि 11.59 बजे तक 
आवेदन में त्रुटि सुधर का कार्य 14 जनवरी 2021 से 18 जनवरी 2021 तक 
प्रारम्भिक परीक्षा  की तिथि - 14 फरवरी 2021 
मुख्य परीक्षा की तिथि - 18 ,19,20,एवं 21 जून 2021 

प्रारम्भिक परीक्षा - 
प्रारम्भिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ होगा, जिसमे  दो पेपर आयोजित होते है जिसमे पहला पेपर सामान्याध्यायन और द्वितीय पेपर  एप्टीटुएड टेस्ट (योग्यता परीक्षा)  का होगा।  

प्रथम प्रश्नपत्र - सामान्य अध्ययन - इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जायेगे जो कुल 200 अंक का होगा जिसके लिए कुल 2 घंटे का समय दिया जायेगा। प्रत्येक प्रश्न के लिए  दो अंक निर्धारित होता जिसके प्रत्येक सही उत्तर पर 2 अंक निर्धारित होता है परन्तु गलत आंसर पर 1 /3 अंक काटे जायेंगे। 

सिलेबस- 
 
Cgpsc

द्वितीय प्रश्नपत्र - योग्यता परीक्षा (100 प्रश्न जिसके लिए 200 निर्धारित  कुल समय 2 घंटे निर्धारित ) किया गया है प्रत्येक प्रश्न के लिए  दो अंक निर्धारित होता जिसके प्रत्येक सही उत्तर पर 2 अंक निर्धारित होता है परन्तु गलत आंसर पर 1 /3 अंक काटे जायेंगे।
सिलेबस - 

 

न्यूनतम अर्हता अंक - 
 प्रत्येक प्रश्नपत्र में अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा परन्तु आरक्षित वर्ग जन्म विकलांग  के लिए 23 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। मुख्य परीक्षा के लिए चयन प्रक्रिया प्रथम प्रश्नपत्र के मेरिट सूचि (प्रवीण सूचि ) के आधार पर किया जायेगा। 


जानने योग्य आर्टिकल -

3 Comments

  1. सर जी 2019 के महत्वपूर्ण प्रश्न या तथ्य को भी भेजे या जो 2021 में पूछे जा सकते है या पूछे जाने की संभावना है उनको बताए

    ReplyDelete
  2. your article is very useful for me and I want to share a
    website for cgpsc and cgvyapam mock test https://cgmcq.com/

    ReplyDelete
Previous Post Next Post